जैतून का तेल खाने के लाभ :
जैतून का तेल खाने के लाभ ही लाभ हैं। अगर आप हेल्दी फूड पसंद करते हैं, तो हफ्ते में 2 या 3 बार खाने में जैतून के तेल का उपयोग करें। इसससे शरीर के एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL–कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन), जिससे धमनियों में संकुचन पैदा हो सकता है।) को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह एचडीएल (उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावनाएं कम हो जाती हैं।ऑलिव ऑयल खाने में इस्तेमाल करने से शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे उच्च रक्त चाप में आराम मिलता है।
यह रक्त में शर्करा नियंत्रण में मदद करता है और इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को बढ़ाता है। इसके अलावा यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बनाए रखने में मदद करता है। इससे टाइप 2 मधुमेह का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
जैतून के तेल में सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं। यह शरीर में उन एंजाइम को रोकता है जो सूजन के कारण बनते हैं। इसमें ओएस्तोकल्सिन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
ऑलिव ऑयल में कैंसर विरोधी तत्व पाए जाते हैं जो महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को कम करते हैं। यह प्रोस्टेट, श्वसन तंत्र और कोलोरेक्टल कैंसर को भी रोकने में मददगार होता है।
जैतून के तेल के फायदे यहीं पर समाप्त नहीं होते। एक अध्ययन के अनुसार इस तेल की महक से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे लम्बे समय तक भूख नहीं लगती और चीनी खाने की इच्छा नहीं होती। इससे वेट लॉस करने में सहायता मिलती है। साथ ही इसमें बड़ी मात्रा में मोनोसैचुरेटिड फैट होता है, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती हैं।
इसके अलावा ऑलिव ऑयल खाने में इस्तेमाल करने से शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे मानसिक तनाव/डिप्रेशन नियंत्रित रहता है। साथ ही इसमें ओलेओकन्थल पदार्थ पाया जाता है, जो अलजाइमर रोग से लडने में सहायक होता है। इससे यह स्पष्ट है कि जैतून के तेल के फायदे ही फायदे हैं, इसलिए इसे खाने में जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
जैतून का तेल बालों के लिए :
बालों के सम्बंध में भी जैतून के तेल के फायदे ढ़ेर सारे हैं। इसमें फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल अथवा मालिश करने से बाल मजबूत और घने होते हैं तथा उनकी खुश्की दूर होती है। इसके लिए हलका गुनगुना तेल बालों में लगाकर मसाज करना चाहिए और एक घंटे बाद बालों को धो लेना चाहिए। अगर सप्ताह में एक बार ही यह प्रक्रिया की जाए, तो बालों में चमत्कारी असर दिखाई पड़ता है। इससे पता चलता है कि जैतून का तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है।जैतून का तेल चेहरे के लिए :
जैतून का तेल चेहरे के लिए और त्वचा के लिए भी काफी उपयोगी है। जैतून का तेल एक बहुत अच्छा मॉइस्चराइजर है। साथ ही इसमें विटामिन ए, ई और कई प्रकार के खनिज और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जिससे यह त्वचा को नरम और चिकनी बनाता है। इसके नियमित इस्तेमला से त्वचा जवां बनी रहती है और खिली खिली लगती है। इससे यह स्पष्ट है कि जैतून का तेल चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है।जैतून के तेल के नुकसान :
एक ओर जहां जैतून के तेल के फायदे हैं, तो दूसरी ओर जैतून के तेल के नुकसान भी हैं। तैलीय त्वचा पर जैतून के तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसे लोगों में मुँहासे या चकत्ते हो सकते हैं। कई लोगों में इसके इस्तेमाल से तीव्र एलर्जी भी हो जाती है।इसके ज्यादा इस्तेमाल से पेट में पाचन विकार हो सकता है तथा लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों में चक्कर आने जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
कभी भी ज्यादा पुराना जैतून का तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही इसे गर्मी और प्रकाश से इसे दूर रखना चाहिए, नहीं तो यह स्वास्थ्य के लिए अनेक समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे यह पता चलता है कि जैतून का तेल खाने के लाभ हमें तभी मिल सकते हैं, जब हम समझदारी के साथ इसका उपयोग करें।