आज हम आपके लिए Fruits Name in Hindi & Fruits Name in English लेकर आए हैं। फलों में कैलशियम, मैग्निशियम, फास्फोरस, विटामिनस और बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके सेवन से शरीर को भरपूर पोषण प्राप्त होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसीलिए हमें सब्जियों (देखें:
Vegetables List), मसालों (देखें:
Spices List), ड्राई फ्रूट्स (देखें:
Dry fruits list) और दालों (देखें:
Pulses List) के साथ ही फलों को भी नियमित रूप से अपने भोजन में लेना चाहिए। इसी मकसद से जतन करके Fruits Name in Hindi & English - List of Fruits बनाई गयी है। इसे सेव कर लें और जो भी मौसमी फल आपके आसपास मिल जाएं, नियम से उनका सेवन अवश्य करें। हमें उम्मीद है कि Fruits Name in Hindi & Fruits Name in English लिस्ट आपको पसंद आएगी।
All Fruits Name in Hindi and English with Picture
Acai Berry - काला जामुन
Acai Berry एक विदेशी फल है। यह मुख्य रूप से ब्राजील, पूरू, वेनेजुएजा,
कोलम्बिया, सूरीनाम, थाइलैंड और टोबैगो में पाया जाता है। इसे आमतौर से
भारत में काला जामुन कह कर पुकारते हैं। पर इसकी वजह से इसे और भारतीय
जामुन Blackberry को एक समझ लेते हैं। जबकि ये दोनों अलग फल हैं। Acai
Berry में एंटी आक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए यह
एक चर्चित फल है और लोग हिंदी में अकई बेरी (acai berry in hindi) के बारे
में जानना चाहते हैं।
Apple - सेब
Apple को हिंदी में सेब (Apple in hindi) कहते हैं। यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय, स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है और लगभग हर मौसम में मिल जाता है। सेब की 7500 से अधिक किस्में पायी जाती हैं। सेब में विटामिंस, फाइबर और अन्य पोषक तत्व जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए डाक्टर एक सब रोज खाने की सलाह देते हैं। एप्पल के बहुत सारे व्यंजन भी बनाए जाते हैं। जिनमें
एप्पल शेक,
एप्पल जैम,
एप्पल चटनी,
एप्पल खीर,
एप्पल अचार,
एप्पल हलवा मुख्य हैं।
Apricot - खुबानी
Apricot को हिंदी (Apricot in Hindi) में खुबानी कहते हैं। इसका एक नाम जर्दालू (Zardalu) भी है। एक बीज वाला फल है। खुबानी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इसमें हमारे शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। खुबानी (Khubani) में विटामिन सी खूब होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और अलग-अलग तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसलिए यह बेहद उपयोगी फल है।
Avocado - मक्खन फल
एवोकाडो (Avocado) या एवकाडो को हिंदी में (Avocado in Hindi) मक्खन फल (Butterfruit) कहते हैं। एवोकाडो एक बड़ा, गूदे वाला नाशपती के आकार की बैरी है। इसका बीज होता है जो मक्ख़न जैसे गुदे से ढ़का हुआ होता है। इसका छिल्का छिल्का पीले-हरे रंग से मरुन या बैगनी रंग का होता है। यह खाने में केले जैसा मुलायम और मक्ख़नी होता है और इसका स्वाद हल्का मेवेदार होता है। यह बेहद गुणकारी होता है।
Banana - केला
Banana को हिंदी (Banana in Hindi) में केला कहते हैं। केला (Kela) में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और बी-6, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ज़िंक, सोडियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं। इतने पोषक तत्व अन्य फलों में कम पाए जाते हैं। वास्तव में यह एक सुपर फूड (Super food in hindi) है। अगर हम एक केला भी रोज खाएं, तो बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं। केला के बहुत से व्यंजन भी बनाए जाते हैं जैसे
केले का चिप्स,
केले के कबाब,
केले के कोफ्ते,
बनाना कटलेट,
बनाना शेक,
बनाना आइसक्रीम।
Black Currant - फालसेब
Black Currant ब्लैक करैन्ट्स् को हिंदी (Black currant in Hindi) में फालसेब या काली किशमिश (Kali kishmish) भी कहते हैं। ये बैगनी रंग के होते हैं, इनका छिल्का चमकीला होता है और इनमें बहुत सारे बीज होते हैं। ब्लैक करेंट पौटॅशियम, फोसफोरस और विटामीन के अच्छे स्रोत हैं। इसीलिए ये सेहत के लिए लाभप्रद होते हैं।
Blackberry - जामुन
ब्लैकबेरी (Blackberry) को हिंदी (Blackberry in Hindi) में जामुन कहते हैं। इसके अलावा इसका नाम जावा प्लम (Java plum) और जाम्बुल (Jambul) भी है। यह स्वाद में मीठा होता है। इसे नमक के साथ खाया जता है। जामुन कम कैलोरी वाला और पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शुगर के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जामुन का सिरका (Jamun ka Sirka) भी बेहद उपयोगी होता है।
Blueberry - नीलबदरी
ब्लूबेरी भारत में आमतौर से ब्लूबेरी (Blueberry) के नाम से ही प्रचलित है। हिंदी में इसे (Blueberry in Hindi) नीलबदरी भी कहते हैं। ब्लूबेरी नार्थ अमेरिका, यूरोप, साउथ अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। ब्लूबेरी छोटे, गोल और नीले रंग के होते हैं। यह खाने में खट्टे-मीठे स्वाद के होते हैं। इसमें कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
Cashew Apple - काजू फल
Cashew Apple को हिंदी में काजू (Cashew apple in Hindi) कहते हैं। यह एक लोकप्रिय ड्राई फ्रूट है। काजू (Kaju) को पुर्तगाली 16 वीं सदी में ब्राजील से भारत लाए थे। काजू में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा काजू में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैंगनीज, सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। जिससे यह एंटी-एजिंग का काम करता है। काजू खाने से शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहता है और दिल की बीमारी भी दूर होती है। काजू से बनने वाली काजू कतली और मखाना करी बहुत लोकप्रिय है। काजू का इस्तेमाल बहुत सारी मिठाईयों में होता है। पर काजू से खासतौर से
काजू की बर्फी और
काजू कतली भी बनाई जाती है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं।
Cherry - ग्लास मेवा
चेरी Cherry लाल, काले और पीले रंग की होती है। इसे ग्लास मेवा भी कहते हैं। चेरी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। यह आंखों के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा से बॉडी का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और पाचन तंत्र बेहतर होता है।
Cloudberry - क्लाउड बेरी
Cloudberry को हिंदी में (Cloudberry in Hindi) भी क्लाउडबेरी ही कहते हैं। यह एक जूसी फल है, जिसका प्रयोग जैम, जूस और डेजर्ट में किया जाता है। इसके अलावा केक के उपर सजवाल में भी इसे प्रयोग करते हैं। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।
Coconut - नारियल
Coconut को हिंदी (Coconut in Hindi) में नारियल (Nariyal) कहते हैं। कच्चे नारियल शरीर के लिए वरदान होता है। इसका पानी ही नहीं फल भी औषधीय गुणों से युक्त् होता है। यह शुगर और ब्लड कोलेस्ट्राल के लिए बेहद उपयोगी है। नारियल की चटनी साउथ इंडियन फूड का प्रमुख हिस्सा है। इसके अलावा नारियल की बर्फी Nariyal ki Barfi और नारियल के लड्डू Nariyal ke Ladoo भी स्वादिष्ट होते हैं।
Custard Apple - सीताफल
Custard Apple को हिंदी (Custard apple in Hindi) में सीताफल (Sita Phal) या शरीफा (Shareefa Fruit) भी कहते हैं। इसका एक नाम Sugar Apple भी है। इसमें संतरे की तुलना में विटामिन सी की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसमें बीजों का अधिकता होती है, पर फलों का गुदा सुगन्धित और मीठा होता है। यह सेहत के नजरिए से भी उपयोगी होता है।
Cranberry - क्रैनबेरी
Cranberry को हिंदी (Cranberry in Hindi) में करौंदा (Karonda) कहते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, सोडियम तथा विटामिंस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह स्वास्थ्य के नजरिए से एक बेहतरीन फल माना जाता है।
Damson - झरबेर
Damson को हिंदी (Damson in Hindi) में झरबेर (Jharber) कहते हें। यह देखने में अंडाकर और जामुनी या गहरे लाल रंग का होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, फास्फोरस, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।
Dates - खजूर
Dates को हिंदी (Dates Hindi) में खजूर (Khajur) कहते हैं। खजूर ताड़ के पेड़ पर गुच्छों में उगते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ एवं बीमारियों से दूर रखते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद होने की वजह से पिछले कुछ एक सालों में खूजर की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। खजूर की चटनी
Khajoor ki Chutney भी बनाई जाती है, जोकि बेहद स्वादिष्ट होती है।
Dragonfruit - ड्रैगन फल
Dragonfruit को हिंदी (Dragonfruit in Hindi) में पिताया Pitaya या ड्रैगन फल कहते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। ड्रैगन फ्रूट बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है, जिसे इसके लाभों के कारण एक सुपरफूड (Superfood) माना जाता है।
Elderberry - एल्डरबेर्रिज
Elderberry एक झाड़ीनुमा पौधा है, जिसमें छोटे छोटे फल गुच्छों के रूप में लगते हैं। इसे हिंदी (Elderberry in Hindi) में भी एल्डरबेर्रिज ही कहते हैं। ये फल बैंगनी रंग के होते हैं। ये फल खाने में स्वादिष्ट होते हैं और सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
Feijoa - फेजोआ
Feijoa को हिंदी (Feijoa in Hindi) में भी फेजोआ ही कहते हैं। यह एक अंडाकार फल है, जो देखने में अमरूद की तरह होता है पर इसका स्वाद अनानास जैसा होता है। इसीलिए Pineapple guava भी कहा जाता है।
Fig - अंजीर
Fig को हिंदी (Fig in Hindi) में अंजीर कहते हैं। इसे Common Fig के नाम से भी जाना जाता है। अंजीर (Anjeer Fruit) रसीला और गूदेदार फल होता है। यह इस मामले में अनोखा फल है कि अलग अलग स्थान पर उगाने पर इसका स्वाद बदल जाता है। यह सेहत के नजरिए से बेहद उपयोगी होती है।
Grapes - अंगूर
Grapes को हिंदी (Grapes in hindi) में अंगूर कहते हैं। अंगूर (Angur) आपके स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है। यह पोषक तत्वों का घर माना जाता है। इसमें उत्तम एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। इसीलिए यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।
Grewia Asiatica - फालसा
Grewia Asiatica को हिंदी (Grewia Asiatica in Hindi) में फालसा कहते हैं। फालसा (Falsa Fruit) आकार में बेहद छोटा होता है। इसका रंग बैंगनी और लाल होता है। यह गर्मी का फल है। जो लोग इसके गुणों से परिचित हैं, वे फालसा का शर्बत
Falsa Ka Sharbat बहुत शौक से पीते हें।
Goji berry - गोजी बेर
Goji berry हिमालय की तलहटी में उगने वाला फल है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। पोषक तत्वों के नजरिए से यह किसी खजाने से कम नहीं है। इसी लिए इसे सुपरफूड Superfood की कैटेगरी में रखा गया है।
Guava - अमरूद
Guava को हिंदी में अमरूद कहते हैं। कुछ जगहों पर अमरूद (Amrood) को पेरू (Peru fruit) के नाम से भी पुकारा जाता है। अमरूद विटामिन सी, Carotenoids और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसके अलावा, अमरूद में अच्छे जीवाणुरोधी (Anti-bacterial) गुण पाए जाते हैं। कब्ज एवं पेट के अन्य रोगों के लिए यह बेहद असरकारी होता है। इसीलिए हमें नाश्ते में अमरूद का सेवन अवश्य करना चाहिए।
Honeyberry - हनी बेरी

Honeyberry को हिंदी (Honeyberry in Hindi) में भी हनी बेरी ही कहते हैं। यह एक विदेशी फल है, जो लम्बे अंगूर के आकार का होता है, पर इसका रंग बैंगनी होता है। इसका पौधा झाडीनुमा होता है, जो तीन से आठ फिट का होता है। यह एक स्वादिष्ट फल है और इसमें बहुत से औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।
Huckleberry - हकल्बेरी
Huckleberry को हिंदी (Huckleberry in Hindi) में हकल्बेरी ही कहते हैं। यह गोल शेप का बैंगनी रंग का एक फल है, जिसका आकार बेहद छोटा होता है। इसमें ढ़ेर सारे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।
Jabuticaba - जबुटिकाबा
Jabuticaba को हिंदी (Jabuticaba in Hindi) में जबुटिकाबा ही कहते हैं। यह विदेश मूल का फल है, जो पेड़ की डाल पर घना घना लिपटा रहता है। यह सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है।
Jackfruit - कटहल
Jackfruit को हिंदी (Jackfruit in Hindi) में कटहल कहते हैं। कच्चा कटहल सब्जी के रूप में प्रयोग होता है, लेकिन पका हुआ कटहल फल के रूप में इस्तेमाल होता है। कटहल (Kathal) दुनिया के सबसे बडे फल के रूप में जाना जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, बी 6, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, फोलिक एसिड, थायामिन, रिबोफ़्लविन, नियासिन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
Jicama Fruit - जीका फल
Jicama Fruit को हिंदी (Jicama Fruit in Hindi) में जीका फल कहते हैं। इसे Yam Bean और Pachyrhizus Erosus के नाम से भी जाना जाता है। यह जमीन में उगने वाला फल है, जो खाने में मीठा होता है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत होता है।
Jujube - बेर
जूजूबे Jujube को हिंदी (Jujube in Hindi) में बेर कहते हैं। बेर (Ber Fruit) के कच्चे फल हरे रंग के होते हैं जबकि पकने पर थोड़ा लाल या लाल-हरे रंग के हो जाते हैं। बेर का 10,000 से अधिक वर्षों का इतिहास है और इसकी 400 से अधिक किस्में पाई जाती है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है।
Kadamba Fruit - कदंब फल
Kadamba Fruit को हिंदी (Kadamba Fruit in Hindi) में कदंब फल कहते हैं। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदम या कदम्ब का फल कड़वा होता है, पर इसमें बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं।
Kiwano - किवानो
Kiwano को हिंदी (Kiwano in Hindi) में किवानो कहते हैं। यह अफ्रीकी मूल का फल है। इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसीलिए यह सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है।
Kiwi - कीवी
Kiwi को हिंदी (Kiwi in Hindi) में कीवी या किवी कहते हैं। किवी फल का स्वाद तीखा एवं मीठा होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसे फ्रूट चाट के साथ ही अनेक प्रकार के व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
Lemon - नींबू
Lemon को हिंदी (Lemon in Hindi) में नींबू कहते हैं। नींबू (Nimbu) का स्वाद, खुशबू एवं फ्लेवर बहुत अलग होता है। नींबू का प्रयोग चाट या भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह विटामिन सी का सबसे बेहतरीन स्रोत है जोकि इसे एंटी-एजिंग और इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण भी प्रदान करता है।
Longan - लीची
Longan को हिंदी (Longan in Hindi) में लीची Lychee भी कहते हैं। यह चीनी मूल का फल है। यह आकार में लीची जैसा जरूर होता है, पर रंग मटमैला पीला होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है और इसमें बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं।
Loquat - लोकाट
Loquat को हिंदी (Loquat in Hindi) में भी लोकाट कहते हैं। इसे Japanese Plum के नाम से भी जाना जाता है। लोकाट में पोषक तत्वों की भरमार होती है। यह डायबिटीज को रोकने एवं कोलेस्ट्रॉल को घटाने में उपयोगी है।
Makoy Fruit - रसभरी
Makoy Fruit को रसभरी (Rasbhari) भी कहते हैं। रसभरी का पौधा खेतों में अपने आप उगता है और यह आकार में बेहद छोटा होता है। है। रसभरी खाने में खट मिट्ठी होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
Malay Apple - हरा जामुन
Malay Apple को हिंदी (Malay apple in Hindi) में हरा जामुन कहते हैं। इसे Rose Apple के नाम से भी जाना जाता है। यह देखने में घंटी की तरह होता है, इसीलिए इसे Bell Fruit भी पुकारते हैं। इसका एक नाम जांबु भी है। यह फल वसंत ऋतु में मिलता है और इसका स्वाद खट्टा होता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
Malta Fruit - मालटा
Malta Fruit को हिंदी (Malta fruit in Hindi) में माल्टा कहते हैं। माल्टा नींबू प्रजाति का खुशबूदार फल है। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों वाला शक्तिवर्धक फल है। इसका रस ही नहीं बल्की छिलका भी उपयोगी होता है और अनेक रोगों को दूर भगाता है।
Mango - आम
Mango का हिंदी (Mango in Hindi) नाम आम है। भारत में कई हजार सालों से आम की खेती की जा रही है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसीलिए इसे फलों का राजा कहा जाता है। आम के अनूठे स्वाद के कारण तरह तरह के
आम के व्यंजन भी बनाए जाते हैं।
Mangosteen - मैंगोस्टीन
Mangosteen Fruit को हिंदी (Mangosteen fruit in Hindi) में मंगुष्ठ कहते हैं। यह एक विदेशी फल है जिसमें थोड़ा मीठा और खट्टा स्वाद होता है। जिसके कारण मैंगोस्टीन फल को फलों की रानी के नाम से जाना जाता है। मैंगोस्टीन फल में लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व और खनिज पदार्थ होते हैं।
Miracle Fruit - चमत्कारी फल
Miracle Fruit मिरेकल फ्रूट को हिंदी (Miracle Fruit in Hindi) में चमत्कारी फल कहते हैं। इसे मैजिक बैरी (Magic berry) और स्वीट बेरी (Sweet berry) भी पुकारते हैं। यह एक सदाबहारी फल है। इस फल के औषधीय गुणों के कारण इसका नाम मिरेकल पड़ा है। ये फल टेस्ट में थोड़ा खट्टा और मीठा होता है। मिरेकल फ्रूट का मुख्य उपयोग कम कैलोरी वाले शुगर फ्री स्वीटनर के रूप में किया जाता है।
Mimusops - खिरनी (Khirni Fruit)
Mimusops को हिंदी (Mimusops in Hindi) में खिरनी कहते हैं। खिरनी (Khirni Fruit) गर्मी के मौसम में पकने वाला निंबोली के आकार का एक फल है। प्राचीन काल में इसका सेवन राजाओं द्वारा किया जाता था, इसलिए आयुर्वेद में इसे राजदान, राजफल एवं फलाध्यक्ष आदि नामों से भी जाना जाता है। खिरनी का फल मीठा होता है और इसके गुणों के कारण यह बाजार में ऊंचे दामों पर बिकता है।
Monk Fruit - साधु फल
Monk Fruit को हिंदी (Monk fruit in Hindi) में साधु फल कहते हैं। चीन मूल के इस पोषक तत्वों की अधिकता होती है और कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। फल मधुमेह के रोगियों के लिए उपयोगी होता है। यह फल नॉन कैलोरी स्वीटनर के लिए जाना जाता है। अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है।
Monkey Fruit - बड़हल
Monkey Fruit को हिंदी (Monkey fruit in Hindi) में बड़हल कहते हैं। कहीं कहीं इसे बढ़ल या बड़हर (Badhal) भी कहा जाता है। बड़हल को अंग्रेजी (Badhal in english) में Monkey jack (मंकी जैक) के नाम से भी जाना जाता है। यह क्रिकेट की गेंद जितना बड़ा फल है, जो देखने में कटहल की तरह लगता है। इसका आकारा गोल पर टेढा मेढा होता है। इसमें ढ़ेर सारी बीज होते हैं। यह खाने में तो इतना स्वादिष्ट नहीं होता, पर आयुर्वेद में इसे उपयोगी माना गया है।
Mulberry - शहतूत
Mulberry को हिंदी (Mulberry in hindi) में शहतूत (Shahtoot) कहते हैं। यह फल काफी पौष्टिक होता है जिसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, सी, ई और के, फोलेट, थायमाइन, नियासिन और फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट हेाता है जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़ता है। शहतूत का फल लाल, काला और नीले रंग में पाया जाता है। कच्चा शहतूत खाने में खट्टा और पका शहतूत मीठा होता है।
Muskmelon - खरबूजा
Muskmelon Fruit को हिंदी (Muskmelon fruit in hindi) में खरबूजा (Kharbuja) कहते हैं। खरबूजा को अंग्रेजी (Kharbuja in english) में Cantaloupe और chibud fruit के नाम से भी जाना जाता है। यह गर्मी का प्रमुख फल है। खरबूज के बीजों की गिरी का प्रयोग विभिन्न प्रकार की मिठाई में होता है। खरबूजा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। गर्मी में खरबूजा का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बना खरबूजा शेक
Kharbuja Shake भी बहुत उपयोगी होता है।
Nance - नैन्स
Nance को हिंदी (Nance in Hindi) में भी नैन्स ही कहते हैं। यह एक विदेशी फल है, जोकि देखने में पीले रंग का होता है। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाऐ जाते हैं। इसी वजह से यह काफी लोकप्रिय है।
Olive Fruit - जैतून
Olive Fruit को हिंदी (Olive fruit in hindi ) में जैतून फल कहते हैं। जैतून (Jaitun) स्वाद में कसैला होता है पर आयुर्वेद में इसकी काफी उपयोगिता बताई गयी है। जैतून का तेल (
Olive oil in Hindi) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ कांशस लोग आजकल इसका भरपूर इस्तेमाल करते हैं।
Orange - नारंगी / संतरा
Orange को हिंदी (Orange fruit in Hindi) में नारंगी (Narangi Fruit) कहते हैं। इसे संतरा (Santra Fruit) के नाम से भी जाना जाता है। नारंगी एक रसीला फल है। यह विटामिन्स का एक बहुत अच्छा स्रोत है। यह फल विटामिन सी के साथ साथ आवश्यक एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। नारंगी/संतरा के इन्हीं गुणों के कारण कुकिंग में इसका तरह तरह से उपयोग होता है। इससे बना संतरा केक
Orange Cake बेहद स्वादिष्ट होता है।
Palm Fruit - ताड़ का फल
Palm Fruit को हिंदी (Palm fruit in Hindi) में ताड़ का फल (Taad Ka Phal) या ताड़गोला (Tadgola) कहते हैं। इसका गूदा देखने में बर्फ की तरह सफेद होता है। इसीलिए इसे अंग्रेजी में Ice Apple के नाम से भी जाना जाता है। ताड़ के फल में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, हाई कैलोरी और मिनरल प्रचुर मात्रा में होते हैं। गर्मी में इसका सेवन इंस्टैंट एनर्जी देता है।
Papaya - पपीता
Papaya को हिंदी (Papaya in Hindi) में पपीता (Papita) कहते हैं। पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम और कई प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसमें कुछ मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं। इसीलिए पपीता कच्चा हो या पक्का दोनों की कंडीशन में फायदेमंद होता है।
Passion Fruit - कृष्णा फल
पैशन फ्रूट (Passion Fruit) को हिंदी (Passion fruit in Hindi) में कृष्णा फल के नाम से जानते है। ये आम तौर पर पीले या काले बैंगनी रंग का होता है और अंगूर की तरह दिखता है। कृष्णा फल पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसीलिए यह फल सारी दुनिया में लोकप्रिय है।
Peach - आड़ू/ सतालू
Peach Fruit को हिंदी (Peach fruit in Hindi) में आड़ू (Aadu Fruit) के नाम से जानते हैं। इसके अलावा इसे सतालू (Satalu Fruit) भी कहा जाता है। आड़ू फल अंग्रेजी (Aadu fruit in English) में Nectarine के नाम से भी लोकप्रिय है। आड़ू लाल या पीले रंग के होते हैं और इनका गूदा सफेद या हल्का पीला होता है। यह एक लोकप्रिय, स्वादिष्ट और रसदार फल है। चीन मूल का यह फल विटामिन्स, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और विभिन्न अन्य रासायनिक सामग्री का भंडार है।
Pear - नाशपाती
Pear को हिंदी (Pear fruit in Hindi) में नाशपाती (Nashpati) के नाम से जानते हैं। नाशपाती सारी दुनिया में लोकप्रिय है। इसकी खेती हजारों सालों से की जा रही है। यह एक रसीला फल है और बहुत अधिक न्यूट्रिशनल होता है। नाशपाती में विटामिन्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर होते हैं। गर्मी में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
Persimmon - तेंदू फल
परसीमोन Persimmon को हिंदी (Persimmon fruit in Hindi) में तेंदू फल (Tendu Fruit) कहते हैं। यह तेंदू, केंदू, गाब, गाभ नाम से भी जाना पहचाना है। तेंदू एक प्रकार का फल है। आयुर्वेद में इसे कई गुणों से भरपूर है। तेंदू के फल हल्के पीले रंग के होते हैं। यह खाने में बहुत मीठा होता है।
Pineapple - अनानास
पाइन एप्पल Pineapple को हिंदी (Pineapple in Hindi) में अनानास (Ananas) कहते हैं। अनानस सुनहरे रंग का दिखने वाला एक खट मिट्ठा फल है। अनानस फल (Ananas fruit in Hindi) पौष्टिक गुणों का भण्डार है और कैलोरीज कम होने की वजह से यह डाइटिंग करने वाले व्यक्तियों का फ्रेंड माना जाता है।
Pineberry - पाइनबेरी
पाइनबेरी Pineberry को हिंदी (Pineberry in Hindi) में सफेद स्ट्रॉबेरी (White strawberry) भी कहते हैं। ये स्ट्राबेरी की ही प्रजाति हैं, जो खाने में टेस्टी होते हैं। इसमें विटामिन्स, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसकी वजह से ये सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
Pithecellobium Dulce - जंगल जलेबी
Pithecellobium Dulce को हिंदी (Pithecellobium dulce in Hindi) में जंगल जलेबी (Jungle Jalebi) कहते हैं। यह जलेबी की तरह दिखने वाला फल है, जो पकने पर लाल रंग का हो जाता है। ये एक जंगली फल है, इसीलिए जंगल जलेबी कहा जाता है। कुछ जगहों पर इसे विलायती इमली, मीठी इमली और गंगा जलेबी भी कहा जाता है। जंगल जलेबी (Jungle jalebi in English) का स्वाद हल्का सा मीठा होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट का भी काम करता है।
Plum / Sloe - आलू बुखारा (Alubukhara Fruit)
प्लम Plum को हिंदी (Plum fruit in Hindi) में आलू बुखारा (Alubukhara Fruit) कहते हैं। इसे अंग्रेजी (Aalu bukhara in English में Sloe भी कहते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट फल है। आलू बुखारा को सुखाकर भी खाया जाता है। आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें विटामिन C, K, A और ढेर सारा फाइबर मौजूद होता है। इसके साथ-साथ इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसीलिए यह सारी दुनिया में लोकप्रिय है।
Pomegranate - अनार
पॉमग्रेनेट (Pomegranate) को हिंदी (Pomegranate in Hindi) में अनार (Anar Fruit) कहते हैं। इसे दाड़िम के नाम से भी जाना जाता है। अनार फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, के और बी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैंगनीज, सेलेनियम, ज़िंक जैसे ढ़ेरों पोषक तत्व हैं। यह फल ओमेगा-6 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत है। अनार को सौ बीमारियों को दूर करने वाला माना जाता है। इसीलिए हिंदी में एक कहावत भी प्रचलित है 'एक अनार, सौ बीमार'।
Prickly Pear - कांटेदार नाशपाती
Prickly Pear को हिंदी (Prickly pear in Hindi) में कांटेदार नाशपाती कहते हैं। इसे नोपल (Nopal) भी पुकारते हैं। नोपल एक कांटेदार नाशपाती जैसा फल है, जो मेक्सिको के रेगिस्तानों में नागफनी के साथ उगता है। मेक्सिको में केमेम्ब्रो नाम का आदिवासी समुदाय इसकी खेती करता है। इसे सलाद में खाया जा सकता है। इससे चिप्स बनते हैं और इसका शेक बनाकर भी पिया जाता है। मेक्सिको के मेसोअमेरिकन क्षेत्र में पाया जाता है। इसका नाम है । इसकी खूबियों के कारण इसे मेक्सिको का मैजिकल प्लांट भी कहा जाता है।
Quince - श्रीफल
क्विन्स Quince को हिंदी (Quince fruit in Hindi) में श्रीफल कहते हैं। इसे बही और सफरजल के नाम से भी जानते हैं। यह सेब और नाशपाती जैसा फल है, जो पीले रंग का होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
Raspberry - रसभरी
रास्पबेरी Raspberry को हिंदी (Raspberry in Hindi) में रसभरी (Rasbhari) कहते हैं। यह एक बारहमासी फल है। रास्पबेरी गुलाबी, बैंगनी, काले, पीले, नारंगी और सफेद रंगों की होती है। इसका स्वाद मीठा होता है। रसभरी (Rasbhari in English) की खास बात यह है कि यह मुंह में जाते ही पिघल जाती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
Red Banana - लाल केला
Red Banana को हिंदी (Red Banana in Hindi) में लाल केला कहते हैं। यह केले की ही एक प्रजाति है। इस तरह के केले लाल या बैंगनी रंग के होते हैं। लाल केला खाने में अधिक स्वादिष्ट होता है। लाल केले में शुगर की मात्रा कम होती है और बीटा कैरोटीन अधिक पाया जाता है। बीटा-कैरोटीन धमनियों में खून का थक्का जमने से रोकता है जिसके कारण लाल केला कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मददगार होता है।
Salak - सलक
Salak fruit को हिंदी (Salak fruit in Hindi) में सलक फल कहते हैं। यह शंकुकार फल होता है। इसका रंग मटमैला पीला या भूरा होता है। इसके छिलके पर सांप की त्वचा के जैसे चिन्ह पाए जाते हैं। इसीलिए इसे स्नेक फ्रूट Snake fruit भी कहते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
Sapodilla - चीकू
Sapodilla को हिंदी (Sapodilla in Hindi) में चीकू (Chikoo) कहते हैं। इसे अंग्रेजी (Chikoo in English) में Naseberry नसबेरी और Sapota भी कहते हैं। चीकू दिखने में आलू की तरह होता है। चीकू एक मीठा फल है, जो हर मौसम में पाया जाता है। चीकू में कैलोरी की अधिकता होती है। चीकू गोल आकार का होता है। ये आसानी से पचने वाला फल है। चीकू में विटामिन, गुलुकोस, कैलोरी, कॉपर, पोटेशियम, आयरन होता है। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। ये विटामिन व मिरल्स का अच्छा स्रोत है।
Satsuma - सात्सुमा
Satsuma को हिंदी (Satsuma fruit in Hindi) में सात्सुमा फल कहते हैं। सात्सुमा चाइनीज मूल का फल है। यह देखने में संतरा की तरह ही होता है। इसे सात्सुमा औरेंज Satsuma orange भी कहते हैं। यह संतरे की ही तरह फांक वाला फल है, जिसमें बीज नहीं होते हैं। यह जूसी फल है और संतरे की तरह ही पोषक होता है।
Shaddock Fruit / Grapefruit - चकोतरा
सैडोक फ्रूट Shaddock Fruit को हिंदी (Shaddock Fruit in Hindi) में चकोतरा (Chakotra) कहते हैं। यह नींबू और संतरे की प्रजाति का फल है। चकोतरा को अंग्रेजी (Chakotra in English) में Pomelo, Citron और Grapefruit भी कहते हैं। ग्रेपफ्रूट के कच्चे फल का रंग हरा और पकने के बाद हल्का हरा या पीला होता है। इसका स्वाद खट्टा और कुछ मीठा होता है। चकोतरा विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, लाइकोपीन, कैल्शियम, शर्करा, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Soursop - लक्ष्मण फल
Soursop को हिंदी में लक्ष्मण फल कहते हैं। इसे हनुमान फल, लक्ष्मण फल और शुल-राम फल नामों से भी जाना जाता है। हनुमान फल (Hanuman fruit) को अंग्रेजी में ग्राविओला Graviola Fruit भी कहते हैं। लक्ष्मण फल (Lakshman fruit) का स्वाद स्ट्रॉबेरी और अनानास का एक स्वादिष्ट संयोजन है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी और कई एंटीऑक्सीडेंट मुख्य रूप से पाए जाते हैं।
Star Apple - सितारा सेब
स्टार एप्पल Star Apple को हिंदी (Star Apple fruit in Hindi) में सितारा सेब कहते हैं। यह अंग्रेजी में Caimito के नाम से भी जाना जाता है। स्टार एप्पल गाढा बैंगनी रंग का 5–10 सेमी. व्यास का गोल फल है। इसका गूदा बैंगनी मिश्रित सफेद होता है, जिसमें स्टार जैसी आकृति दिखती है। खाने में यह जूसी और स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
Star Fruit - कमरख
स्टार फ्रूट Star Fruit को हिंदी (Star Fruit in Hindi) में कमरख (Kamrakh) कहते हैं। इसे करम्बोला के नाम से भी जाना जाता है। कमरख (Kamrakh in English) का कच्चा फल हरा होता है, पर यह पकने पर पीला हो जाता है। यह खाने में खट-मिट्ठा होता है। आयुर्वेद में कमरख को बेहद उपयोगी बताया गया है।
Strawberry - स्ट्रॉबेरी
Strawberry को हिंदी (Strawberry fruit in Hindi) में स्ट्रॉबेरी कहते हैं। स्ट्रॉबेरी की 600 से अधिक किस्में पाई जाती हैं। यह लाल रंग का छोटा सा फल है और देखने में बहुत आकर्षक लगता है। यह एक रसीला फल है और बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसमें विटामिन, फोलिक एसिड और कैल्शियम, फास्फोरस सहित कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं। स्ट्रॉबेरी का प्रयोग मिल्कशेक, आइस-क्रीम, दही और जैम आदि में किया जाता है।
Sugar Cane - गन्ना
सुगरकेन Sugar Cane को हिंदी (Sugar Cane in Hindi) में गन्ना कहते हैं। गन्ना (Ganna) एक छड़ी के रूप में उगने वाला पौधा है, जो बेहद मीठा होता है। गर्मी में गन्ने का रस इंस्टैंट एनर्जी प्रदान करता है। गन्ने का रस पेरकर और पका उससे विभिन्न पदार्थ तैयार किए जाते हैं, जैसे गुड़ राब, शक्कर और मिश्री आदि।
Surinam Cherry - सुरिनाम चेरी
सुरिनाम चेरी Surinam Cherry मुख्यत: सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना से उत्तरी ब्राजील तक पैदा होती है। यह Monkimonki Kersie और Montjimontji Kersie के नाम से भी जानी जाती है। यह एक स्वादिष्ट और जूसी फल है, जिसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।
Sweet Lime - मौसम्बी
स्वीट लाइम Sweet Lime को हिंदी (Sweet Lime in Hindi) में मौसम्बी (Mausami) कहते हैं। कुछ लोग इसे मौसमी भी कहते हैं। कच्ची मौसम्बी (Mausami in English) हरी होती है, लेकिन पकने पर यह पीली हो जाती है। इसमें विटामिन बी9 और विटामिन सी बहुतायात में मिलता है। गर्मी में मौसमी का जूस लोग शौक् से पीते हैं।
Sweet Potato - शकरकंद
स्वीट पोटेटो Sweet Potato को हिंदी (Sweet Potato in Hindi) में शकरकंद (Shakarkand) कहते हैं। शकरकंद को मीठा आलू भी कहते हैं। यह मुख्य रूप से भूनकर यहा उबाल कर खाई जाती है। शकरकंद का हलवा (
Shakarkand ka Halwa) बेहद टेस्टी होता है। यह व्रत में भी सेवन किया जाता है।
Tamarillo - तमारिल्लो
Tamarillo तमारिल्लो एक अंडाकार फल है, जिसका रंग लाल और चिकना होता है। यह एक जूसी फल है, जो स्वाद में टैंगी होता है। इसमें विटामिन्स सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Ugli fruit - उगली फल
उगली फल Ugli fruit एक जूसी फल है। इसे Jamaican tangelo के नाम से भी जाना जाता है। यह संतरा जैसा ही फल है, पर इसका आकार हल्का सा अंडाकर होता है। इसके गुण भी संतरा के ही समान होते हैं।
Watermelon - तरबूज
वाटर मिलन Watermelon को हिंदी (Watermelon in Hindi) में तरबूज (Tarbooj) कहते हैं। यह गर्मी का फल है, जो खाने में बहुत जूसी होता है। तरबूज का छिलका हरे रंग का और गूदा लाल या गुलाबी रंग का होता है। इसमें ढेर सारे बीज होते हैं। तरबूज (Tarbooj in English) गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाता है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। गर्मियों में तरबूज का शर्बत (
Tarbooj ka Sharbat) जरूर पीना चाहिए।
Wood Apple / Bael - बेल (Bel Fruit)
वुड एप्पल Wood Apple को हिंदी (Wood Apple fruit in Hindi) में बेल फल Bael Fruit कहते हैं। यह गर्मी का फल है, जो आमतौर से क्रिकेट की गेंद के आकार का होता हे। बेल के फल का बाहरी छिलका कठोर होता है और अंदर से भूरे रंग का होता है जिसमें छोटे सफेद बीज होते हैं। इस फल का गूदा कच्चा भी खाया जा सकता है पर आमतौर पर इसका उपयोग जेम को बनाने में किया जाता है। बेल का फल हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। गर्मी में बेल का शरबत (
Bel ka sharbat) पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
दोस्तों अगर आपको Fruits Name in Hindi & English फलों के हिन्दी, इंग्लिश नाम List of Fruits पसंद आए, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। और हां, जब भी कोई आपसे Indian Spices List in Hindi and English, Vegetables Names in Hindi & English के बारे में पूछे तो उसे 'Laziz Khana' का पता जरूर बताएं।