आवश्यक सामग्री : Mango Pancake Ingredients
- आम_Mango – 02 (छिले और कटे हुए),
- वनीला आइसक्रीम_Vanilla icecream – 02 स्कूप,
- शहद_Honey – 02 छोटे चम्मच।
- आटा_Wheat flour – 150 ग्राम,
- दूध_Milk – 250 मिली.,
- शक्कर_Sugar – 03 छोटे चम्मच,
- मक्खन_Butter – 01 छोटा चम्मच,
- बेकिंग पाउडर_Baking powder – 1/4 छोटा चम्मच।[post_ads]
मैंगो पैन केक बनाने की विधि : How to Make Mango Pancake
मैंगो पैन केक रेसिपी Mango Pancake Recipe in Hindi के लिये सबसे पहले पैन केक के लिए बताई गयी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट बना लें।अब एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन डाल कर उसे गर्म करें। मक्खन के गर्म होने पर पैनकेक का मिश्रण उसमें डाल दें और इसे सुनहरा होने तक भूनें।
मिश्रण के भुन जाने पर आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। मिश्रण के ठंडा होने पर उसपर आधी आइसक्रीम, आम का गूदा और शहद मिला दें।
लीजिए मैंगो पैन केक बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका मैंगो पैन केक्स रोल तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से आइसक्रीम डाल कर मैंगो पैन केक विद आइसक्रीम Mango Pancake with Icecream टेस्ट करें।
साथ ही आप हमारी पॉपुलर मैंगो फ्रूटी, मैंगो लस्सी, मैंगो खीर, मैंगो शेक, मैंगो कुल्फी रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको Mango Pancake Recipe in Hindi की तरह जरूर पसंद आएंगी।