- Servings: 2 person
- Prep time: 05min
- Cook time: 05min
- Difficulty: Easy
आवश्यक सामग्री : Omelette Ingredients
- अंडे Eggs - 02 नग,
- प्याज Onion - 02 (बारीक कटा हुआ),
- मक्खन Butter - 01 बड़ा चम्मच,
- हरी मिर्च Green chill’s - 01 नग (बारीक कटी हुई),
- लाल मिर्च Chilli powder - 1/2 छोटा चम्मच,
- हल्दी Turmeric powder - 01 चुटकी,
- हरी धनिया Coriander leaves - 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई),
- नमक Salt - स्वादानुसार।
आमलेट बनाने की विधि : How to Make Omelette in Hindi
अब बारीक कटा प्याज़, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी हरी धनिया बाउल में डालें। साथ ही लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक भी डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
अब एक फ्राई पैन को गरम करें। पैन गरम होने पर उसमें मक्खन डालें। जब मक्खन पूरी तरह से पिघल जाये, गैस की आंच कम कर दें।
इसके बाद अंडों के मिक्स्चर को चला कर पैन में डालें और गोलाई में फैला दें। जब आमलेट की नीचे की लेयर पक जाए, उसे कलछी की सहायता से आराम से पलट दें और दूसरी सतह को भी अच्छी तरह से सेंक लें।
लीजिये आपकी आमलेट बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट अंडे का आमलेट Egg Omelette तैयार है। इसे गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और ब्रेड या रोटी के साथ इसका सेवन करें।
साथ ही आप हमारी पॉपुलर अंडा बिरयानी, अंडा करी, दम बिरयानी, हॉफ फ्राई, गलौटी कबाब रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको जरूर पसंद आएंगी।