- मैदा_Flour – 02 कप,
- शिमला मिर्च_Capsicum – 01 नग,
- बेबी कार्न_Baby corn – 03 नग,
- पिज्जा सॉस_Pizza sauce – 1/2 कप,
- मोज़रेला चीज़_Mozzarella cheese – 1/2 कप,
- इटेलियन मिक्स हर्ब्स_Italian mixed herbs – 1/2 छोटा चम्मच,
- ओलिव/रिफाइंड ऑयल_Olive / Refined oil – 02 बड़े चम्मच,
- शक्कर_Sugar – 01 छोटा चम्मच,
- यीस्ट_Yeast – 01 छोटा चम्मच,
- नमक_Salt – स्वादानुसार।
सित॰ 12, 2015
3 comments
आज हम आपके लिए पॉपुलर स्नैक्स कैटेगरी में तवा पिज़्ज़ा रेसिपी इन हिंदी
Tawa Pizza Recipe in Hindi लाए हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि पिज्जा
बेस बनाने की विधि बेहद कठिन होती है। इसीलिए लोग हमसे पिज़्ज़ा बनाने का
तरीका, How to Make Pizza on Tawa, हो तो मेक पिज़्ज़ा, How to Make Pizza
in Hindi, Pizza Recipe in Hindi Without Oven पूछते रहते हैं। आपको जानकर
खुशी होगी कि तवा पिज्जा Tawa Pizza बनाना बेहद आसान है। तो लीजिए पिज्जा
बनाने की विधि नोट करें। हमें पूरी उम्मीद है कि तवा पिज्जा रेसिपी इन
हिंदी Tawa Pizza Recipe in Hindi आपको जरूर पसंद आएगी।
तवा पिज्जा रेसिपी इन हिंदी Tawa Pizza Recipe in Hindi की शुरूआत पिज्जा
बेस Pizza dough recipe बनाने से होती है। तो चलिए हम पिज्जा बेस Pizza
dough recipe बनाना सीखते हैं।
पिज्जा बेस बनाने की विधि How to Make Pizza Base :
पिज्जा बेस रेसिपी Pizza Base Recipe in Hindi प्रिपेयर करने के लिए सबसे
पहले मैदा को छान लें। इसके बाद उसमें यीस्ट, ओलिव ऑयल, शक्कर और नमक मिला लें। फिर आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालकर आटा को अच्छी तरह से गूंथ लें।
गुंथे हुए आटे को किसी बर्तन में करके किसी गर्म स्थान पर ढ़क कर दो
घंटे के लिए रख दें। आटे की ऊपरी सतह पर हल्का सा तेल लगा दें, जिससे आटे
की ऊपरी सतह पर पपडी न बनें।
2 घंटे बाद अमरूद के बराबर आटा लें और उसकी लगभग आधा सेमी0 मोटी पूरी
बेल लें। अब गैस पर नॉन स्टिक पैन रखें। उसपर हल्का सा तेल लगाकर पूरी को
रखें और धीमी आंच पर दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेक लें। अब आपकी पिज्जा
बेस बनाने की विधि Pizza Base Recipe in Hindi कम्प्लीट हुई। आपका
पिज्जा बेस पिज्जा बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पिज़्ज़ा बनाने की विधि – Tawa Pizza Recipe in Hindi : पिज्जा बनाने के
लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धुल कर लम्बाई में छोटे-छोटे पीस काट लें और
उसके बीज हटा दें। अब बेबी कार्न के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। गैस पर तवा
गर्म करें और उसपर सब्जियों को रख कर चलाते हुए भून लें, जिससे वे नरम हो
जाएं।
अब इसके ऊपर सबसे पहले पिज्जा साॅस की पतली लेयर लगाएं। उसके बाद शिमला
मिर्च और बेबी कार्न को थोडा दूर-दूर करके एक पर्त बछा दें। उसके ऊपर
सब्जियों की एक पर्त बिछाएं और ऊपर से मोजेरिला चीज डाल दें।
अब पिज्जा को किसी बर्तन से ढक दें और लगभग पांच-सात मिनट तक उसे पकने
दें। थोड़ी-थोड़ी देर पर पिज्जा को खोलकर चेक करते रहें। जब चीज पूरी तरह
से मेल्ट हो जाए और पिज्जा बेस नीचे से ब्राउन हो जाए, गैस बंद कर दें।
लीजिए, पिज्जा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका तवा पिज्जा तैयार है। बस इसमें ऊपर से इटेलियन मिक्स हर्ब्स डाल दें और पिज्जा सॉस के साथ सर्व करें।
साथ ही आप हमारी पॉपुलर मसाला पास्ता रेसिपी, वेज मोमोज रेसिपी, वेज मंचुरियन रेसिपी, सूजी दही सैंडविच रेसिपी, हक्का नूडल्स रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको पिज्जा बनाने की विधि Tawa Pizza Recipe in Hindi की तरह जरूर पसंद आएंगी।
keywords: tawa pizza, pizza recipe in hindi without oven, pizza banane
ki vidhi in hindi, how to make pizza on tawa, how to make pizza at home
on tawa, recipe in hindi language for pizza
popular articles
121 भारतीय मसालों की लिस्ट Indian Spices List With Picture
आज हम आपके लिए भारतीय मसालों की लिस्ट व फोटो Indian Spices List With Picture की…
पिज्जा परांठा बनाने की विधि Pizza Paratha Recipe in Hindi
आज हम आपके लिए पिज्जा पराठा रेसिपी इन हिंदी Pizza Paratha Recipe in Hindi लाए …
स्वीट कॉर्न चाट रेसिपी Sweet Corn Chaat Recipe in Hindi
आज हम आपके लिए स्वीट कॉर्न चाट रेसिपी इन हिंदी लाए हैं। स्वीट कॉर्न चाट Sweet c…
77 Festival Recipes in Hindi 77 फेस्टिवल रेसिपी इन हिंदी
भारत त्यौहारों का देश है। त्यौहारों का मतलब ही होता है लज़ीज़ खानों की बहार। …
मसाला छाछ बनाने की विधि Masala Chaas Recipe in Hindi
आज हम आपके लिए मसाला छाछ रेसिपी Masala Chaas Recipe in Hindi लाए हैं। गर्मी के…
Developer: Dr. Zakir Ali Rajnish
