आज हम आपके लिए बंगाली फिश फ्राई रेसिपी लाए हैं। मछली खाने के सबसे शौकीनों में बंगालियों Bengalis का नाम आता है। मछली खाने का उनका अंदाज सबसे खास होता है। बंगाली मछली फ्राई Bengali Fish Fry स्वाद में लाजवाब होती है और बनाने में भी आसान है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर फिश फ्राई रेसिपी पूछते रहते हैं। तो लीजिए, बंगाली स्टाइल में मछली फ्राई करने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि बंगाली फिश फ्राई रेसिपी आपको पसंद आएगी।
-
Servings: 4 person
- Time: 40min
- Time: 20min
- Difficulty: Medium
आवश्यक सामग्री : Fish Fry Ingredients
- बोनलेस मछली Boneless fish - 500 ग्राम,
- नींबू का रस Lemon juice - 01 बड़ा चम्मच,
- सूखे ब्रेड क्रम्ब Bread crumb - थोड़ा सा।
मेरीनेड के लिए: - अंडा Egg - 01 (केवल सफेदी),
- अदरक का पेस्ट Ginger pest - 01 बड़ा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर Chilli powder - 1/2 छोटा चम्मच,
- टौमेटो केचप Tomato ketchup - 01 छोटा चम्मच,
- हरी धनिया Coriander leaf - 01 चम्मच (कटी हुई),
- काली मिर्च Black pepper - 1/2 छोटा चम्मच (ताजी कुटी),
- नमक Salt - 1/2 छोटा चम्मच।
टार्टर सॉस के लिए:- मेयोनीज Mayonnaise - 1/2 कप,
- ब्राउन सिरका Brown vinegar - 1/4 कप,
- खीरा Cucumber - 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ),
- प्याज Onion - 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)।
मछली फ्राई करने की विधि : How to Make Fish Fry in Hindi
बंगाली फिश फ्राई रेसिपी के लिए सबसे मछली पर
नींबू का रस और नमक अच्छी तरह ले लगाएं और दस मिनट के लिए रख दें। इसके
बाद मछली को धो लें। धुलने के बाद उन्हें कपड़े पर रख कर सूखने दें।
मेरीनेड की सामग्री को आपस में मिला लें और फिर उसे मछली में मिला दें। उसके बाद उसे आधे घंटे के लिए सूखने के लिए रख दें।
टार्टर सॉस बनाने की विधि
टार्टर सॉस बनाने के लिए प्याज और खीरे को सिरके में डुबाकर तीस मिनट तक रख दें। उसके बाद सिरके को छान कर अलग कर दें।
खीरे और प्याज को अच्छी तरह से दबा कर उसका अतिरिक्त सिरका भी निकाल दें। उसके बाद प्याज और खीरे को
मेयोनीज में अच्छे से मिला लें। अब आपका टार्टर सॉस तैयार है।
ब्रेड क्रम्ब को दबाकर मछली पर लगाएं, जिससे उसकी एक परत जैसी बन जाए। इसके बाद उसे तेल में मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
लीजिए आपकी मछली फ्राई करने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी बंगाली
मछली फ्राई Bengali Fish Fry तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकाले और
टार्टर सॉस व
मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।