आज हम आपके लिए सूजी / रवा ढोकला रेसिपी लाए हैं। यह एक झटपट ढोकला रेसिपी है, जो आसानी से बन जाती है। सूजी का ढोकला Suji ka Dhokla खाने में बेहद टेस्टी होता है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर ढोकला बनाने का तरीका, ढोकला कैसे बनता है पूछते रहते हैं। तो फिर आप सोच क्या रहे हैं, झटपट सूजी का ढोकला बनाने की विधि नोट करें और आज ही रवा का ढोकला Rava ka Dhokla ट्राई करें। हमें यकीन है कि सूजी का ढोकला रेसिपी आपको पसंद आएगी।
-
Servings: 4 person
- Prep time: 30min
- Cook time: 30min
- Difficulty: Medium
आवश्यक सामग्री : Rava Dhokla Ingredients
- रवा / सूजी Semolina - 1/2 कप,
- दही Curd - 1/4 कप,
- हरी मिर्च Green chilly - 01 नग (बारीक कटी हुई),
- अदरक पेस्ट Ginger pest - 1/2 छोटा चम्मच,
- हरा धनिया Coriander leaves - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई),
- इनो फ्रूट सॉल्ट Eno fruit salt - 1/2 टीस्पून,
- तेल Oil - 01 बड़ा चम्मच,
- पानी Water - 1/2 कप,
- नमक Salt - स्वादानुसार।
तड़का सामग्री:- तेल Oil - 01 बड़ा चम्मच,
- राई Mustard seeds - 1/4 छोटा चम्मच,
- कड़ी पत्ते Curry leaves - 4-5 नग,
- हरी मिर्च Green chillies - 2-3 नग (लम्बाई में कटी हुई),
- लाल मिर्च पाउडर Red chilli powder - 1/2 छोटा चम्मच।
सूजी का ढोकला बनाने की विधि : How to Make Suji Dhokla in Hindi
रवा ढोकला रेसिपी के लिए सबसे पहले रवा
में कटी हुई हरी मिर्च, धनिया की पत्ती, अदरक पेस्ट, नमक और तेल डालें और
मिक्स कर लें। इसके बाद रवा के मिश्रण में दही और पानी डालें और अच्छी
तरह से मिला लें। इसे बाद इसे ढक कर 30 मिनट के लिए रख दें।
अब एक बड़ा कूकर और उसका सेपरेटर/अन्य कोई बर्तन (यह बर्तन समतल सतह
वाला और थाली की तरह छिछला होना चाहिए) लें। कूकर में एक गिलास पानी डालें
और इसे उबाल आने तक उबालें।
जब तक पानी उबल रहा है, कूकर में रेखे जाने वाले बर्तन की अंदर की सतह
में तेल लगाकर चिकना कर लें। इसके बाद तैयार घोल को एक बार मिक्स करें। फिर
इसमें इनो डालें और चला कर मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण को तेल लगे हुए
बर्तन में पलट दें।
कूकर के अंदर जाली का स्टैंड रख कर उसपर सेपरेटर रख दें। अगर जाली
स्टैण्ड न हो, तो कूकर में तीन छोटी कटोरियां तीन कोनों पर पलट कर रखें
और उसके ऊपर ढोकला का बर्तन रख दें।
अब कूकर की सीटी निकाल कर ढक्कन बंद
कर दें। गैस की आंच को मीडियम पर रखें और 15 मिनट तक ढोकला को पकने दें।
पन्द्रह मिनट बाद इसमें टूथपिक या चाक़ू गडा कर देखें, अगर इसमें ढोकला
चिपकता नहीं है, तो इसका मतलब यह पक चुका है। अगर मिश्रण चिपक रहा हो, तो
इसे पांच मिनट और पका लें।
ढोकला पक जाने पर गैस बंद कर दें और उसे ढंडा होने दें। ठंडा होने पर
ढोकला की ट्रे को बाहर निकाल लें और उसे मनचाहे शेप में काट लें।
अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें। तेल में राई का तड़का लगाएं। इसके बाद
इसमें करी पत्ते और हरी मिर्च डालें और हल्का सा भून लें। इसके बाद गैस
को बंद कर दें। इसके बाद तड़क में लाल मिर्च पाउडर डालें और मिक्स कर लें।
लीजिए, रवा ढोकला बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट
सूजी का ढोकला Suji ka Dhokla तैयार है। बस तड़के को ढोकले पर डालें और इसे
मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।