- Servings: 4 person
- Prep time: 25min
- Cooking time: 15min
- Difficulty: Medium
Read- Misal Pav Recipe in Hindi
आवश्यक सामग्री : Burger Ingredients
- पाव Bun - 04 नग,
- मैदा All purpose flour - 01 कप,
- ब्रेड का चूरा Bread crumbs - 01 कप,
- आलू Potato - 03 नग (उबले हुए),
- टमाटर Tomato - 01 नग (पतली स्लाइस कटी हुई),
- खीरा Cucumber - 01 नग (पतला कटा हुआ),
- प्याज Onion - 01 नग (पतली स्लाइस कटी हुई),
- पत्तागोभी Cabbage - 01 कप (बारीक कटी हुई),
- हरी मिर्च Green chillies - 2-3 नग (बारीक कटी हुई),
- अदरक Ginger - 01 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ),
- मक्खन Butter - आवश्यकतानुसार,
- तेल Oil - आवश्यकतानुसार,
- नमक Salt - स्वादानुसार।
Read- Vada Pav Recipe in Hindi
बर्गर बनाने की विधि : How to Make Burger at Home in Hindi
बर्गर रेसिपी के लिये सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर उसमें पत्तागोभी को उबाल लें। उबलने के बाद का इसका पानी निकाल दें और अलग रख दें। अब उबले आलू और पत्ता गोभी को मैश कर लें। मिश्रण में हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें।तैयार मिश्रण को 4 भागों में बांट लें और हथेली की मदद से इसकी गोल टिक्की बना लें। साथ ही मैदा को छान कर पानी की मदद से उसका गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
अब कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तक तेल गर्म हो रहा है, आलू की टिक्कियों को मैदे के घोल में डुबोकर ब्रेड के चूरे में लपेट लें। तेल गर्म होने पर और टिक्कियों को तेल में डालें औरम मीडियम आंच पर ब्राउन होने तक तल लें। उसके बाद गैस बंद कर दें।
Read- 66 Snack Recipes in Hindi
अब चाकू की मदद से पाव/बन को बीच से काटकर दो भाग कर लें। दोनों टुकड़ाें पर अंदर की ओर मक्खन लगा लें। फिर नीचे वाले टुकडे के ऊपर टोमैटो सॉस की एक पर्त लगायें। उसके ऊपर आलू की एक टिक्की रख दें।
टिक्की के ऊपर 1 टमाटर की स्लाइस, 2 खीरे की स्लाइस और 2 प्याज की स्लाइस रखें। उसके ऊपर थोड़ा सा टोमैटो सॉस डालें और फिर ऊपर से पाव/बन का दूसरा हिस्सा रख दें। इसी तरह से सारे बर्गर तैयार कर लें।
लीजिये बर्गर बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट वेगी बर्गर Veggie Burger तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस / चिली सॉस के साथ टेस्ट करें।
साथ ही आप हमारी पॉपुलर पाव भाजी, पनीर डोसा, वेज पास्ता, आलू टिक्की चाट, पिज्जा सैंडविच रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको जरूर पसंद आएंगी।